जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित आरपी पटेल परिसर में मां बमलेश्वरी संस्था के द्वारा चौथा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जहां इस रक्तदान शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

हर वर्ष मां बमलेश्वरी संस्था प्रमुख स्वर्गीय शिवकुमार सिंह की पुण्य स्मृति में संस्था द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है, इस वर्ष संस्था द्वारा उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर चौथ रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जहां इस रक्तदान शिविर में विभिन्न समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए और रक्तदाताओं का हौसला अफजाई किये, जानकारी देते हुए मां बमलेश्वरी संस्था के संरक्षक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है रक्तदान शिविर के अलावा समाज के अंतिम जरूरतमंद व्यक्ति तक लाभ पहुंचने का प्रयास संस्था द्वारा किया जाता है उन्होंने कहा कि एकत्रित रक्त जरूरतमंदों को जरूरत पड़ने पर उपलब्ध कराई जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *