जमशेदपुर: महिला से छेड़खानी और जबरन किस की कोशिश, आरोपी कन्हैया रजक गिरफ्तार

Spread the love

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़खानी और जबरन किस करने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। दरअसल 5 मार्च 2026 की शाम करीब 6 बजकर 50 मिनट पर बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर–3 स्थित सरकारी स्कूल के सामने बागबेड़ा इलाके की करीब 20 वर्षीय महिला के साथ एक युवक ने जबरन किस करने की कोशिश की और उसके साथ छेड़खानी की। घटना के बाद पीड़िता द्वारा बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने कांड दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 मार्च 2026 को छापेमारी कर प्राथमिकी अभियुक्त कन्हैया रजक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी बागबेड़ा थाना में मारपीट और छेड़खानी से जुड़े मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *