बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से आया मैसेज

Spread the love

बोकारो में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिला व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि रजिस्ट्रार के पास सुबह करीब 9 बजे एक ई-मेल आया, जिसमें बोकारो कोर्ट को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मेल में सौरव विश्वास नाम का जिक्र होने की बात भी सामने आ रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। मौके पर बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंचकर पूरे परिसर की सघन जांच कर रही है। सुरक्षा के मद्देनज़र न्यायालय परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि मेल में करीब 14 बम लगाए जाने की बात कही गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो के पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उनके साथ सिटी डीएसपी, हेडक्वार्टर डीएसपी, सिटी थाना प्रभारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।
फिलहाल पुलिस द्वारा व्यवहार न्यायालय, न्याय सदन और जिला अधिवक्ता बार एसोसिएशन परिसर की गहन जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *