मंगलहाट में युवती को गोली मारने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर दो देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत भी दर्ज हुआ मामला



राजमहल साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट टिक्कर टोला में युवती को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर की शाम राजमहल थाना को सूचना मिली थी कि मंगलहाट टिक्कर टोला निवासी केदार मंडल की पुत्री गौरी कुमारी गोली लगने से घायल हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने वरीय अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राजमहल के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
मामले में राजमहल थाना कांड संख्या 422/26 के तहत बीएनएस की धारा 109(1), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *