धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की मांग को लेकर चैंबर का धरना

Spread the love

जमशेदपुर में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के द्वारा धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया। बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क के समीप आयोजित इस धरना में चैंबर के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। धरना के माध्यम से चैंबर के सदस्यों ने धालभूमगढ़ में जल्द से जल्द एयरपोर्ट निर्माण की मांग उठाई। बता दें कि वर्ष 2019 में जमशेदपुर के धालभूमगढ़ क्षेत्र में एयरपोर्ट का शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा किया गया था। शिलान्यास के कुछ ही समय बाद राज्य में चुनाव हुए और सरकार बदल गई, जिसके बाद से अब तक एयरपोर्ट निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका है।
चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि जमशेदपुर जैसे बड़े औद्योगिक शहर में आज तक बड़ा विमान तो दूर, डोमेस्टिक एयरक्राफ्ट के उतरने की भी सुविधा नहीं है, जबकि जमशेदपुर से छोटे शहरों में भी एयरपोर्ट मौजूद हैं। धरना के दौरान चैंबर के द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। बताया गया कि इस अभियान के माध्यम से एकत्रित हस्ताक्षरों की प्रति और मांग पत्र राज्य के मुख्यमंत्री तथा देश के प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा, ताकि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण का कार्य जल्द से जल्द शुरू हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *