
बोकारो में जंगल में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग। जंगल हो रहा है खाक। कई कीमती पेड़ इस आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया है। मामला बोकारो के चंद्रपुरा से फुसरो जानेवाली सड़क पर देखने को मिला जहां असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगाने से जंगल पूरी तरह से धू धू कर जल रहा है। बोकारो के कई क्षेत्रों में इस तरह का नजारा अक्सर देखा जाता रहा है। जानकर बताते है कि महुआ चुनने को लेकर भी कभी कभी इस तरह से आग लगा दिया जाता है। ऐसे में कई कीमती पेड़ सहित जंगल साफ हो रहा है। जंगल में आग और कटने के चलते हाथियों का भी आक्रामक बोकारो के गोमिया के वन क्षेत्र में देखने को मिला है और हाथी जंगलों से निकलकर अब शहर की और भी रुख कर रहा है। ऐसे में जंगल में आग यहां रहने वाले जानवरों सहित कई कीमती जड़ी बूटी नष्ट हो रहा है।
