
जमशेदपुर के जुगसलाई क्षेत्र से लापता बताए जा रहे युवक जाहिद हुसैन उर्फ विक्की और युवती निसहत गुल ने अब एक वीडियो जारी कर अपने-अपने धर्म के रीति-रिवाज से शादी करने की जानकारी दी है। वीडियो में दोनों ने कहा है कि उन्होंने अपनी मर्जी से विवाह किया है और वे सुरक्षित हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध था और कुछ दिनों से उनके लापता होने को लेकर परिजनों द्वारा पुलिस प्रशासन को आवेदन भी दिया गया था। इस बीच सामने आए वीडियो में युवक-युवती ने साफ कहा है कि उन्होंने किसी दबाव में नहीं बल्कि अपनी इच्छा से शादी की है।
वीडियो के सामने आने के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। वहीं अब लोगों की नजर प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर बनी हुई है।
