जमशेदपुर पुलिस ने आजादनगर थाना क्षेत्र मे दो दिन पहले हुए गोलीकांड का उदभेदन कर दिया है ।

इस मामले मे पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार किया है।पुलिस पुछताछ में दोनो ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इसकी जानकारी सिटी एस पी मुकेश लुनाएत ने संवाद दाता सम्मेलन कर दी। उन्होने बताया कि बीते शनिवार को आजादबस्ती रोड नबंर-13 निवासी मोहम्मद शाहिद पर कार्य करने के दौरान अज्ञात बदमाशो ने गोली मार दी थी। इस दौरान स्थानीय लोगो की मदद से उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले मे एस एस पी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए दो बदमाश, सैय्यद अमाननुलूलाह उर्फ अमन और शाहनवाज को गिरफ्तार किया गया।दोनो के पास एक पिस्तौल बरामद किया गया। इसी पिस्तौल से उस कांड को अंजाम दिया गया। सिटी एस पी ने बताया तीनो दोस्त है और वापसी विवाद मे गोलीचालन की घटना को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *