चौका सड़क दुघर्टना में घायल को भाजपा युवा नेता आकाश महतो ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

चांडिल चौका ओवरब्रिज पर बुधवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे रांची की ओर से आ रही बलेनो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा चालक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा युवा नेता आकाश महतो घटनास्थल पर पहुंचे तथा तत्परता दिखाते हुए चौका थाना पुलिस की मदद से घायल को सुरक्षित कार से बाहर निकाला। घायल को इलाज के लिए चांडिल अस्पताल भेजवाया. मिली जानकारी के अनुसार, कार चालक मोहम्मद जियाउद्दीन रामगढ़ से अपने घर, ओल्ड पुरूलिया रोड स्थित मानगो के आजाद बस्ती जा रहे थे। इसी दौरान चौका ओवरब्रिज वे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए. मोहम्मद जियाउद्दीन रामगढ़ के बड़का खाना रेलवे विभाग में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *