
चांडिल पश्चिम बंगाल के बलरामपुर थाना क्षेत्र के मालती के पास हुई सड़क दुर्घटना में नीमडीह के जुगीलोंग गांव के तीन युवकों की मौत हो गई थी। विधायक सविता महतो तीनों मृतकों के घर पहुंचीं तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान विधायक ने परिजनों को आर्थिक सहयोग देने के साथ सूखा राशन भी प्रदान किया। इस घटना से परिवारों को अपूरणीय क्षति हुई है। झारखंड सरकार से मिलने वाले सरकारी मुआवजा जल्द दिलाने एवं श्राद्धकर्म में सहयोग का भरोसा दिया। इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, टिंकू राम महतो, मंगल मांझी, मनोरंजन सिंह, अनिल सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।