जमशेदपुर

बुधवार की रात्रि सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह गोल चक्कर के समीप पान दुकान में चोरों ने अपना हाथ साफ करते हुए दुकान में रखे पांच हजार से अधिक कैश और 30 से 35 हजार रुपए के सामानो की चोरी कर ली

जमशेदपुर

बुधवार की रात्रि सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह गोल चक्कर के समीप पान दुकान में चोरों ने अपना हाथ साफ करते हुए दुकान में रखे पांच हजार से अधिक कैश और 30 से 35 हजार रुपए के सामानो की चोरी कर ली. दुकानदार विवेक कुमार झा ने बताया कि वह सुबह जब दुकान खोलने आए तो उन्होंने देखा कि दुकान में सारे सामान बिखरे पड़े हैं. चोरों ने दुकान के पीछे से दीवार तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. आसपास के लोगों से पूछा गया तो लोगों ने बताया कि तीन युवक दुकान के सामने बैठे हुए थे. उन्हीं तीन युवकों ने दुकान में चोरी की होगी. वही चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस तफ्तीश में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *