जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र की स्लम बस्तियों में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर भाजपा सोनारी मंडल की ओर से जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के कार्यपालक पदाधिकारी के नाम एक मांग पत्र सौंपा गया.

इसके माध्यम से क्षेत्र के बस्तियों में जलजमाव, स्ट्रीट लाइट आदि दुरुस्त करने की मांग की है. इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा सोनारी मंडल की ओर से बताया गया, कि क्षेत्र में आई बाढ़ के बाद बस्तियों से अब तक पानी नहीं निकला है, जिससे क्षेत्र में जल जमाव की स्थिति बनी हुई है. जिससे महामारी का खतरा बना हुआ है. इसके अलावा क्षेत्र के सभी नाले जाम पड़े हुए हैं स्ट्रीट लाइटों का भी बुरा हाल है. भाजपा नेताओं ने जनहित की समस्याओं को देखते हुए इसे अविलंब दुरुस्त कराने की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *