बर्थडे पार्टी में नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के गोकुल वाटिका अपार्टमेंट में बर्थडे पार्टी के दौरान नशीली पदार्थ खिलाकर मास्टर इन डेंटल सर्जरी की एक छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़ित बरियातू स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में रखकर पढ़ाई करती है. इस संबंध में लालपुर थाना में नामजद प्राथमिक की दर्ज की गई है. पुलिस ने आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है.
पीड़िता छात्रा ने लालपुर थाना में लिखित शिकायत के अनुसार छात्रा रांची के हरमू के रहने वाले अपने मित्र ओली के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने लालपुर स्थित गोकुल वाटिका के पांचवें फ्लोर स्थित फ्लैट में गई थी. उसे बताया गया था कि पार्टी में अन्य लड़किया भी शामिल होंगी, लेकिन छात्रा वहां पहुंची तो वहां पर ओली के चार दोस्त ही मौजूद थे. रात करीब 8:00 बजे केक काटा गया केक खाने के बाद छात्रा को सुस्ती महसूस होने लगी और उसे तेज भूख लगी इस पर उसे वहां मौजूद उनके दोस्तों ने पिज़्ज़ा दिया. पिज़्ज़ा खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और उसे नशा महसूस हुआ इसके बाद वह फ्लैट के कमरे में आराम करने चली गई. इसी दौरान ओली का दोस्त दानिश कमरे में आया और दरवाजा बंद कर लिया. नशे की हालत में होने के कारण छात्रा विरोध नहीं कर सकी और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. सुबह होश आने पर छात्रा ने खुद को घायल अवस्था में पाया… बाद में छात्रा ने अपने सहेली को इसकी जानकारी दी.
सहेली ने उसे लालपुर स्थित आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया… मामले की सूचना लालपुर पुलिस को दी गई जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. लालपुर थाना इंचार्ज रूपेश कुमार का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. यह भी देखा जा रहा है कि क्या वास्तव में पार्टी में नशीला पदार्थ मिलाया गया था या नहीं. साथ ही यह भी जांच हो रही है कि अन्य लोग इस घटना में शामिल थे या नहीं. फॉरेंसिक और मेडिकल रिपोर्ट को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *