पुलिस थाना से चंद कदम दूर मंदिर में चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जमशेदपुर के सीताराम डेरा थाना से सटे शिव हनुमान मंदिर में बीती रात चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. चोर मंदिर की दीवार फांदकर अंदर घुसा और तीन दान पेटियों का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गया. पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

मंदिर के सेवक मुन्ना पात्रों ने बताया कि सुबह मंदिर खोलने पर तीनों दान पेटियों के ताले टूटे मिले. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

थाना से सटे मंदिर में चोरी की घटना ने पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *