जमशेदपुर पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्य चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया हैँ,

जमशेदपुर पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्य चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया हैँ, पुलिस ने गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुए एक चोरी के अनुसन्धान के क्रम में इस गिरोह का भंडाफोड़ किया हैँ, इसका खुलासा करते हुए जिले के एसएसपी पियूष पाण्डेय ने बताया की विगत 19 दिसंबर को गोलमुरी थाना क्षेत्र निवासी ऋषभ कुमार नामक व्यक्ति के आवास में चोरी के घटना को चोरों ने अंजाम दिया था, जिसके लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने अनुसन्धान शुरू किया, अनुसन्धान के दौरान पुलिस ने विकास कुमार, राजू कुमार और मोहम्मद इरफ़ान उर्फ़ बॉबी को गिरफ्तार किया, इनके द्वारा झारखण्ड सहित बिहार और बंगाल राज्य में भी चोरी के घटना को अंजाम दिया जाता रहा हैँ, पुलिस ने इनके निशानदेही पर गोलमुरी में बंद पड़े केबल कंपनी के जेनरल ऑफिस के खंडहर से देसी पिस्टल और कई सामान भी बरामद किये हैँ, साथ ही कुछ जेवरात भी इनके पास से जब्त किया हैँ, मुख्यतः यह गिरोह बिहार राज्य के पटना का हैँ और अंतरराज्य स्तर पर यह गिरोह सक्रिय थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *