नारायण गोस्वामी अखाड़ा के लाईसेंसी अशोक गौड़ का निधन हिन्दू समाज के लिए बड़ी छती- अरूण सिंह

Spread the love

जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के पदाधिकारियो ने आज त्रिवेदी अखाड़ा मानगो मे एक शोक सभा का आयोजन कर नारायण गोस्वामी अखाड़ा मानगो के लाईसेंसी अशोक गौड़ एवं शीतला मंदिर साकची के लाईसेंसी राजू बाजपेई एवं विधूत साव लाईसेंसी वारीडीह को श्रध्दांजलि दिया गया। केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह ने अपने संबोधन मे कहां कि अशोक गोड जी हमारे मार्गदर्शक थे राजू बाजपेई एवं विधूत साव जी हमारे गहरे मित्र थे।इन तीने के जाने से रामनवमी अखाड़ा एवं दुर्गा पूजा के आयोजन मे इनकी कमी हमेशा खलेगी आज के शोक सभा मे त्रिवेदी अखाड़ा के लाईसेंसी नितीन त्रिवेदी ने कहां की अशोक गोड जी हमारे अभिभावक समान थें मानगो मे जब भी कई धार्मिक समस्या होती थी तब वें सभी अखाडे को एक साथ जोड कर उस समस्या का समाधान करा देते थें।आज के श्रद्धांजलि सभा मे विजय तिवारी संजय मुखर्जी अबिका पांडे गोपाल यादव हरविंद्र सिंह नीतीश कुमार उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *