
जमशेदपुर शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा तीन दिवसीय धार्मिक कथा नानी बाई रो मायरो का आयोजन 31 मार्च से दो अप्रैल (मंगलवार, बुधवार, गुरूवार) तक होने जा रहा हैं। कथा का प्रवचन विश्वविख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता पूज्या सुश्री जया किशोरी जी अपनी सुमधुर वाणी से दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक करेगी। कथा साकची स्थित चंदूलाल अशोक कुमार भालोटिया सभागर, बोधि मंदिर मैदान, (राजेन्द्र विधालय के बगल में) होगा, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। इस संबंध में रविवार को नारायणी धाम, बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए नारायणी सेवा ट्रस्ट के अधिकारियों ने आगे बताया कि इसमें संस्था से जुड़े 101 सहयोगी परिवार द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा हैँ, उन्होंने बताया की इस धार्मिक कथा में प्रवेश निशुल्क हैँ लेकिन प्रवेश पास के माध्यम से ही लोग अनुष्ठान में शामिल हो सकते हैँ, कथा स्थल पर 70 ×300 साइज का हैंगर पंडाल का निर्माण कराया जा रहा हैँ, जिसमे दो से ढाई हजार भक्त शामिल हो सकते हैँ.
संवाददाता सम्मेलन में प्रमुख रूप से अध्यक्ष राजकुमार चंदूका , महासचिव राजकुमार संघी , ट्रस्टी कैलाश सरायवाला ललित सरायवाला, विजय मित्तल, अनिल नरेडी, नवीन पोद्दार, किशन सोंथालिया, अभिषेक भालोटिया आदि उपस्थित थे। उन्होंने सभी भक्तों से इस तीन दिवसीय धार्मिक कथा नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया हैं।
