बोकारो में BSL आवास खाली कराने पर बवाल, ED P&A के आवास का घेराव कर बैरिकेड तोड़ा; झाड़ू लेकर पहुंचीं महिलाएं

बोकारो में बीएसएल के आवास खाली कराने का मुद्दा बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब आवास बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने बीएसएल के ईडी पीएंडए राज श्री बनर्जी के आवास का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का बैरिकेड तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आवास के गेट के सामने जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। भारी संख्या में सेवानिवृत कर्मचारी और घर की गृहिणी महिलाएं झाड़ू लेकर पहुंची। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।समिति का आरोप है कि जर्जर आवास खाली कराकर जिन वैकल्पिक क्वार्टरों में भेजा जा रहा है, वे भी रहने लायक नहीं हैं। आंदोलनकारियों की मांग है कि पहले इन आवासों की मरम्मत कराई जाए, फिर उन्हें आवंटित किया जाए।इसी दौरान वृद्ध महिला बेबी कुमारी की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। प्रशासन ने टू टैंक गार्डन में वार्ता का प्रस्ताव दिया, लेकिन समिति ने ईडी आवास के सामने ही बातचीत की मांग रखी।बीएसएल के चीफ ऑफ कम्युनिकेशन मणिकांत धान ने बताया कि सुरक्षा जांच में सेक्टर-12 के 169 ब्लॉक जर्जर मिले हैं। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक आवासों की मरम्मत कराने को प्रबंधन तैयार है।वही बोकारो सिटी डीएसपी बीएसएनएल के ईडीपीएनडी के आवास को घेरने आई स्टील प्लांट के सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को समझाने बुझाने में जुटे हुए हैं लेकिन आंदोलन कर रहे हैं लोगों कोई भी बात मानने को तैयार नहीं है उनकी आवाज के आगे अपना जान देने की बात कर रहे हैं लेकिन यहां से हटाने को तैयार नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *