जमशेदपुर में मासूम की मौत पर उबाल, खालसा स्कूल के बाहर शव रखकर परिजनों का हंगामा

Spread the love

जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत खालसा स्कूल के समीप शनिवार को कार की चपेट में आने से मृत चार वर्षीय मासूम आरुष के परिजनों ने रविवार को न्याय की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. आक्रोशित परिजनों ने आरुष के शव को सड़क पर, खालसा स्कूल के ठीक बाहर रखकर धरना दिया. परिजनों का साफ कहना है कि जब तक आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी नहीं होती, वे वहां से नहीं हटेंगे.जानकारी के अनुसार, शनिवार को आरुष अपनी दादी के साथ अपने भाइयों को स्कूल से छुट्टी के बाद लेने के लिए खालसा स्कूल पहुंचा था. स्कूल के पास सड़क किनारे खेलने के दौरान एक अनियंत्रित कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल आरुष को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिजनों को सौंपा गया, तो वे सीधे खालसा स्कूल के बाहर पहुंच गए. गम और गुस्से के बीच परिजनों ने बच्चे के शव को गोद में लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाया और कहा कि आरोपी चालक अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. बच्चे के परिजन चाहते हैँ की उनसे पुलिस एवं स्कुल कमिटी वार्ता करे और सुनिश्चित करें की आगे किसी बच्चे के साथ ऐसी दुर्घटना ना घटे साथ ही आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *