झारखण्ड राज्य विधानसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के

निदेशानुसार, सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आज पोटका थानांतर्गत हाकाई ग्राम के बन्द पड़े एक मकान में छापेमारी कर अवैध मिनी विदेशी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। छापेमारी में विदेशी शराब को तैयार करने एवं उसे बोतलबंद करने हेतु आवश्यक सभी सामग्री स्पिरिट, तैयार तरल रंगीन शराब, भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों का खाली बोतल, भारी मात्रा में ढक्कन व बोतल सीलबन्द करने हेतु कॉर्क, बोतलों पर चस्पा किये जाने वाला विभिन्न ब्रांडों का लेबल, नकली उत्पाद आसंजक तथा कुल 20 पेटियों में मैकडॉवेल नंबर वन, रॉयल स्टैग, स्टर्लिंग रिजर्व ब्रांड का बोतल बन्द शराब बरामद किया गया ।उक्त मिनी विदेशी शराब फैक्ट्री का संचालक हल्दीपोखर निवासी राहुल गोप , पिता: टेम्पू गोप के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा । बरामद शराब व अन्य सामग्री का बाजार मूल्य करीब पाँच लाख रुपए आंका जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *