जमशेदपुर में एक बार फिर GST विभाग की बड़ी कारवाही हुई, जहां स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल उर्फ ज्ञानचंद जायसवाल को जीएसटी अधिकारी ने गिरफ्तार किया,

50 करोड़ से अधिक जीएसटी घोटाला का आरोप है, वहीं स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल से मामले में जीएसटी अधिकारी पूछताछ कर रही है, बिष्टुपुर स्थित आवास से हिरासत मे लिया गया, वहीं बता दे की लगभग 1000 करोड़ जीएसटी घोटाला मामला उजागर हुआ है, जिसमें विभाग नें अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, तीन लोगों को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया था, जबकि दो लोगों को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया था, ज्ञानचंद जायसवाल की गिरफ्तारी के बाद कुल 5लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है, गिरफ्तार किए गए लोगों में विक्की भोलोटिया, शिव देवड़ा, अमित गुप्ता, सुमित गुप्ता समेत अन्य लोगों की गिरफ्तारी की गई है, हालांकि जीएसटी अधिकारियों कार्रवाई के बाद शहर के कई व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है, अब तक का सबसे बड़ा घोटाला 1000 करोड़ टर्नओवर का है, फिलहाल जीएसटी विभाग के अधिकारी जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित स्क्रैप कारोबारी ज्ञान जायसवाल को उनकी आवास से गिरफ्तार किया, और जेल भेजने की तैयारी की जा रही है, जीएसटी विभाग के अधिकारी इनको रिमांड पर लेकर पूछताछ में अन्य और व्यापारियों के नाम सामने आ सकते हैं, हालांकि इस पूरे कार्रवाई में जीएसटी विभाग के 6सदस्य टीम लगे हुए हैं, इस कार्रवाई के बाद जीएसटी घोटाला करने वाले व्यापारियों में हड़काम मचा हुआ l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *