चाईबासा: 25 जून 1975 को कांग्रेस के शासनकाल में लगाए गए आपातकाल की याद को आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरे देश में काला दिवस के रूप में मनाया गया।

झारखंड सहित पूरे देश के सभी जिला मुख्यालय में भाजपा के लोगों ने काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक रूप से विरोध जताया और संगोष्ठी का आयोजन कर लोगों को आपातकाल की परिस्थितियों से अवगत कराया। चाईबासा में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य जटाशंकर पांडेय, कार्यक्रम संयोजक पवन शंकर पांडेय, पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा और गुरुचरण नायक सहित अन्य नेताओं ने आपातकाल के दौरान जो परिस्थितियां थी, उनके बारे में चर्चा की। पत्रकारों से बात करते हुए जटाशंकर पांडेय ने कहा कि हमेशा से संविधान का गला घोटने वाली कांग्रेस पार्टी दूसरों पर आरोप लगाती है। जबकि कांग्रेस की राजनीति ही झूठ और छल कपट पर आधारित है। इसने हमेशा से देश की जनता को छलने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *