सहरसा में बंधक युवकों को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, वीडियो वायरल

Spread the love

बिहार के सहरसा पब्लिक के चंगुल से छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया. मामला सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हिंदुपुर गांव का बताया जा रहा है. पुलिस टीम पर हुए हमला का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार के दिन डायल नंबर 112 पुलिस टीम को यह सूचना मिली थी कि ग्रामीणों ने दो युवक को बंधक बनाकर घर में कैद किया हुआ है. सूचना मिलने के बाद जब पुलिस टीम बंधक युवक को छुड़ाने पहुंची तो ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया. आप तस्वीर में देख सकते हैं कि महिला लोग पुलिस कर्मी पर किस तरह से धक्का मुक्की कर रहे हैं. बताते चलें कि जिस युवक को ग्रामीणों ने बंधक बनाया था. उसका पहचान सिरादेय गांव के रहने वाले राहुल कुमार और भैरव कुमार के रूप में हुई है. ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों युवक बिना अनुमति के घर में घुसकर फोटो खींच रहा था. इसी को लेकर लोगों ने दोनों युवक को बंधक बना लिया. हालांकि एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले में अन्य आरोपियों की पहचान कर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *