
चांडिल: चौका थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित झाबरी के समीप शनिवार तड़के करीब चार बजे कोलकाता से रांची जा रही शिवम यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।