जमशेदपुर के परसुडीह क्षेत्र मे जर्जर सड़क को दुरुस्त करवाने को लेकर सेवा ही लक्ष्य संस्था लगातार आंदोलनरत है, क्षेत्र की जिला परिषद पूर्णिमा मल्लिक भी इस आंदोलन मे इनका साथ दे रही है, इनके द्वारा इस अभियान को बल देने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया.

बता दे की कई वर्षो पूर्व इस सड़क का निर्माण हुआ था, लेकिन दोबारा पाईपलाइन आदि बिछाये जाने के नाम पर इसे तोड़ा गया और वापस नहीं बनाया गया, परसुडीह क्षेत्र मे निवास करने वाली दो लाख से बड़ी आबादी इसी मुख्य सड़क का इस्तेमाल अवगमान के लिए करते हैं और इसकी स्तिथि बत्तर हो गई है, आये दिन यहाँ लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं, और इसे दुरुस्त करवाने को लेकर सेवा ही लक्ष्य संस्था लगातार आंदोलनरत है, इनके द्वारा इसको लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसे जिले के उपायुक्त को सौंपा जायेगा साथ हो अविलम्ब सड़क के निर्माण की मांग की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *