सरायकेला जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में चोरों का तांडव बढ़ने लगा है, एक ही रात चोरों ने दो दो व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में हाथ साफ कर पुलिस को चुनौती दी

सरायकेला जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में चोरों का तांडव बढ़ने लगा है. एक ही रात चोरों ने दो दो व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में हाथ साफ कर पुलिस को चुनौती दी है. बीती रात चोरों ने जहां शंकर स्टोर के एस्बेस्टस काटकर करीब दस हजार रुपए के समान उड़ा लिए वहीं दूसरी घटना पुराना टीओपी के समीप स्थित अशर्फी मेडिकल स्टोर की है. यहां भी बीती रात चोरों ने दबिश दी और शटर तोड़कर इन्वर्टर समेत नगदी उड़ा लिए हैं. मेडिकल के संचालक ने बताया कि बीती रात मेडिकल बंद करके घर गया. जब सुबह मेडिकल खोलने के लिए आया तो देखा शटर का ताला टूटा हुआ है. जब अंदर जाकर जांच किया तो पता चला दुकान में लगे इन्वर्टर, तीन सीसीटीवी कैमरा और गल्ले में रखे दो हजार चुरा लिए. वैसे पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *