जमशेदपुर मे छठ महापर्व के दौरान चोरों ने शहर के कई इलाकों मे अपनी दबिश दिखाई, जहाँ उलीडीह थाना अंतर्गत पारडीह क्षेत्र मे एक बंद घर मे चोरों ने दबिश देते हुए लाखों के जेवरात पर अपना हाथ साफ किया

बताया जाता है की पारडीह केला बागान निवासी धुरेन्दर शर्मा अपने भाई के घर जवाहरनगर रोड नंबर 15 स्थित उनके आवास पर चले गए थे और उनके घर मे ताला बंद था, इसी मौके का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी के घटना को अंजाम दिया जहाँ, उनके अलमारी मे रखे लगभग पांच लाख के जेवरात पर चोरो ने अपना हाथ साफ किया, जब धुरेन्दर वापस सुबह अपने घर पहुंचे तब उन्होने अपने घर के सभी सामान बिखरे पाए, जिसके बाद उन्हें चोरी की भनक लगी, घटना की सुचना भुक्तभोगी ने पुलिस को दी है, जिसकी तफ्तीश मे पुलिस जुट गई है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *