भाजपा नेता नीरज सिंह के क़दमा विजया हेरिटेज के सामने छठ घाट पर लगे बैनर पोस्टर के फाड़े जाने के मामले मे कांग्रेस के कार्यकर्त्ता एवं मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधियों ने भी अपना पक्ष रखते हुए क़दमा थाने मे नीरज सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई है

मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यालय प्रभारी प्रभात ठाकुर ने इस बाबत कहा की उक्त स्थल पर पूर्व से मंत्री बन्ना गुप्ता के बैनर व पोस्टर लगे थे जिसे दो युवक फाड़ रहे थे, इसका विरोध कांग्रेस कार्यकर्त्ता राजेश रजक ने किया, इसके बाद भाजपा नेता नीरज सिंह मौके पर अपने गाड़ी से पहुंचे और राजेश रजक को अपना लाइसेंसी पिस्टल निकालकर धमकाने लगे साथ ही उन्हें जाती सूचक गालियां भी दी, प्रभात ठाकुर ने बताया की भाजपा नेता नीरज सिंह ने मंत्री बन्ना गुप्ता एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बदनाम करने की साजिस के तहत जान बुझ कर अपने ही बैनरों को फाड़ रहे हैँ, उन्होने कहा की उनके खिलाफ सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिलकर लिखित शिकायत थाने मे दर्ज कराई है, साथ ही राजेश रजक को जाती सूचक गाली देने और धमकाने के मामले मे नीरज सिंह पर करवाई करने की मांग पुलिस से की है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *