युवा कांग्रेस मे द्वारा यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान की शुरुवात की गई है, जमशेदपुर मे युवा कांग्रेस जिला कमिटी के द्वारा बिस्टुपुर प्रखंड मे इसके तहत एक बैठक का आयोजन किया गया जहाँ प्रखंड कमिटी का विस्तार किया गया.

इस अभियान के तहत हर बूथ पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जोड़े जा रहे हैँ, वही बिस्टुपुर प्रखंड मे इस अभियान के तहत सैकड़ों की संख्या मे युवाओं को जोड़ा जाना है, इस अभियान की शुरुवात युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सत्यम सिंह के उपस्थिति मे संपन्न हुआ, उन्होने कहा की प्रखंड स्तर पर युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ना एवं कार्यकर्ता घर घर जाकर युवाओं के समस्याओं का समाधान करते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने हेतु युवा कांग्रेस की टीम आगामी दिनों मे काम करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *