सोनारी में पत्नी से झगड़ा करने के बाद गायब हुए पति का शव कुएं से बरामद, पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत खूंटाडीह निवासी 65 वर्षीय मिठू कर्मकार का शव घर से थोड़ी दूर कुएं में तैरता पाया गया. गुरुवार सुबह कुएं में नहाने पहुंचे स्थानीय लोगों ने शव को देखा और इसकी सूचना मिठू के परिजनों को दी.

इधर, सूचना पाकर सोनारी पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को स्थानीय लोगों की मदद से कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक राज मिस्त्री का काम करता था. जानकारी देते हुए मृतक के बेटे लिशू कर्मकार ने बताया कि उसके पिता नशे के आदि हैं. दो दिनों पहले मां जात्री कर्मकार के साथ शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के बाद पिता ने ईंट से खुद का सिर फोड़ लिया था और शिकायत करने थाने पहुंच गए थे. उसके बाद से वे घर वापस नहीं लौटे. आखरी बार बुधवार रात को उन्हे देखा गया था. परिजनों ने आशंका जताई है कि मिठू ने आत्महत्या की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *