जमशेदपुर पुलिस को छिनतई गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है.

जहां पुलिस ने गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों का नाम मोहम्मद सैफ, अर्जुन निषाद उर्फ छोटू, राहुल मुखी उर्फ छोट, राज कर्मकार उर्फ बाबू और एक नाबालिग शामिल है. पुलिस ने इनके पास से 56 पीस एंड्राइड मोबाइल और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल संख्या जेएच 05 सीपी 5168 बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया, कि बीते 17 अगस्त को सिदगोड़ा थाना अंतर्गत सिंधु रोड 10 नंबर बस्ती की रहने वाली रेनू शर्मा से दोपहर 1:30 बजे फौजा सिंह बागान न्यू बारीडीह के पास बाइक सवार बदमाशों ने लूट कांड की घटना को अंजाम दिया था. जिसके बाद एक टीम गठित कर मामले का अनुसंधान शुरू किया गया. अनुसंधान के क्रम में लूटा गया मोबाइल मुसाबनी थाना अंतर्गत राज मोबाइल दुकान से बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि दुकानदार की निशानदेही एवं स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर चोरी एवं लूट के अन्य 50 मोबाइल बरामद किए गए. पुलिस की इस सफलता पर उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *