जमशेदपुर: 16 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या, पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप

जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत 12डी रामपुर गिट्टी मशीन, जेमको मानिफिट मोड़ की रहने वाली 16 वर्षीय सरस्वती विश्वकर्मा ने कथित रूप से गले में चुन्नी के सहारे आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा 100 डायल पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस के पहुंचते ही परिजनों के साथ गाली-गलौज की गई और शव को जल्द नीचे उतारने के लिए दबाव बनाया गया। इस व्यवहार को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई।
वहीं, मामले में पुलिस अधिकारी राम नरेश प्रसाद ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर ऐसे मामलों में लोग पुलिस पर अनावश्यक आरोप लगा देते हैं।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *