सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत मांझी टोला निर्मल नगर में सुतली बम फटने से 2 बच्चे बुरी तरह झुलस गए हैं. दोनों को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल अस्पताल ले जाया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 15 निर्मल नगर के एक मकान में रहने वाले किराएदार का बच्चा शौच के लिए बाहर गया हुआ था. उसे सुतली में लपेटा हुआ संदिग्ध सामान मिला, जिसे बच्चा लेकर घर आ गया. पत्थर से कूचने के दौरान वह ब्लास्ट हो गया, जिसमें दोनों बच्चे घायल हो गए. मामले की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भिजवाया. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया, कि मकान को सील कर दिया गया है. फिलहाल घायलों का इलाज कराया जा रहा है. मामले की जांच के बाद ही यह खुलासा हो सकेगा कि माजरा क्या है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *