चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी)लगातार हो रही झमाझम बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर 182.05 मीटर पर पहुंच गया। जिसके बाद डैम के खुले हुए तीन फाटक के एक एक मीटर के दायरे को बढ़ाकर सात फाटक को एक एक मीटर तक खोल दिया गया। जिसके बाद स्वर्णरेखा नदी पूरे उफान पर आ गई। चांडिल डैम से 857 क्यूमेक पानी स्वर्णरेखा नदी में छोड़ा जा रहा है। इस वर्ष पहली बार डैम का जलस्तर 182 मीटर पर पहुंचा है। वर्ष 2020 में डैम का जलस्तर अधिकतम 183.25 मीटर पर पहुंचा था। इधर, चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ने के बाद ईचागढ़ के दर्जन भर से ज्यादा विस्थापित गांव में डैम का पानी घुस गया। जिससे विभाग के प्रति विस्थापितों में नाराजगी देखी जा रही है। विस्थापित सुरक्षित जगह पर जाना शुरू कर दिया है।
विधायक सविता महतो शनिवार को चांडिल डैम पहुंचे और डैम में जल स्तर का जायजा लिया। इस दौरान विधायक डैम पहुंचने के बाद 7 रेडियल गेट को एक एक मीटर खुलवाया। इस दौरान विधायक ने चांडिल डैम से दूरभाष पर डैम के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार से बात कर सभी सात गेटों को दो दो मीटर तक खोलने को कहा।
