चांडिल। चौका थाना क्षेत्र के एनएच 33 स्थित चौका ओवरब्रिज के पास शनिवार की तड़के सुबह साढ़े पांच बजे हुई सड़क दुर्घटना में छह युवक घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर भाजपा नेता आकाश महतो ने सभी घायल को इलाज हेतु ईंचागढ़ सीएचसी भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु चार युवक को एमजीएम रेफर कर दिया गया।
घायलो के नाम: जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी विकाश गुप्ता, सुधांशु प्रसाद , विकास कुमार व अमन कुमार पांडे शामिल है।
जानकारी के अनुसार जमशेदपुर से रजरप्पा जा रही दो इंडिगो कार अनियंत्रित होकर आपस में पीछे से टकरा गई। जिससे कार में सवार आधा दर्जन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनो कार में पांच-पांच युवक बैठे थे। रजरप्पा जाने के क्रम में चौका ओवर ब्रिज से नीचे उतरने के क्रम में चावलीबासा के पास दोनो अनियंत्रित होकर एक दूसरे से टकरा गई।
