मतदाता अधिकार और निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता को लेकर साकची मे विरोध प्रदर्शन


जमशेदपुर मतदाता अधिकार एवं निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता के मुद्दे को लेकर वामदलों की ओर से साकची मे विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
अंबुज ठाकुर ने बताया कि ने लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर कई मांगें उठाई गईं।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की। साथ ही एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। उनका कहना था कि पुनरीक्षण के दौरान गलत तरीके से हटाए गए योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में फिर से शामिल किए जाएं और उनका मतदान का अधिकार बहाल किया जाए।
प्रदर्शन के दौरान निर्वाचन आयोग की स्वतंत्र एवं लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई।
वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक योग्य नागरिक का मत लोकतांत्रिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण है। इसलिए मतदाता सूची से किसी भी योग्य नागरिक का नाम गलत तरीके से नहीं हटना चाहिए। प्रदर्शन के माध्यम से लोकतांत्रिक अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की रक्षा की मांग की गई।
प्रदर्शन में सीपीआई (एम), सीपीआई, एसयूसीआई (सी) और सीपीआई (एमएल) समेत वामपंथी दलों से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *