जमशेदपुर: टेल्को स्थित सबुज कल्याण संघ के ऑडिटोरियम में बुधवार को सुवर्णरेखा नंदिनी अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संगठन द्वारा साहित्य अधिवेशन, प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मान प्रदान एवं मेघ उत्सव के उत्सव के विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामकृष्ण मिशन विवेकानंद सोसाइटी बिस्टुपुर जमशेदपुर के स्वामी महाभवानंद जी एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वामी महाभवानंद जी ने कहा की आज अंग्रेजी भाषा को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है लेकिन बंगला भाषा को बचा कर रखना भी बहुत जरूरी है। उन्होंने अपील कर कहा कि अपने बच्चों को बंगला भाषा का जरूर सिखाएं। सुवर्णरेखा नंदिनी के जनरल सेक्रेटरी एवं आयोजनकर्ता डॉ मीना मुखर्जी ने बताया कि 7 अगस्त को मेघ उत्सव आयोजित किया गया था। आज सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रावणी मित्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में मंचासीन सभी अतिथियों को संस्था द्वारा मोमेंटो तथा एरिका पाम पौधे प्रदान कर स्वागत किया गया। इसके साथ ही साहित्य अधिवेशन के अंतर्गत भाषा महत्व एवं संकट निवारण के विषय पर वैद्यनाथ त्रिपाठी एवं डॉ मनोज कुमार पाठक द्वारा किया गया। अतिथियों द्वारा संबंधित क्षेत्रों के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि आशीष चौधरी रविन्द्र भवन जनरल सेक्रेटरी, निसार आमीन सह सभापति। निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन से बासकी गोस्वामी, निखिल कुमार दत्त, झरना कर। तुलसी भवन बिष्टुपुर से हिंदी साहित्य से अजय कुमार ओझा, प्रसेनजित तिवार। इसके अलावा सबुज कल्याण संघ के सेक्रेटरी मिथिलेश कुमार घोष , फाइनांस सेक्रेटरी अमित कुमार बोस, अध्यक्ष समीर कुमार होर, संगमित्रा होर, सब्बोसची चंद,
डॉ आलोक देवदास, अल्पना भट्टाचार्य, नीता विश्वास, सुभाष चंद्र पाल आदि उपस्थित थे।
