जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी में नहीं खाली थी बेड, व्यक्ति ने घर से लाकर अस्पताल में लगाया अपना बेड, जानिए पूरा मामला

जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी में नहीं खाली थी बेड, व्यक्ति ने खुद ही घर से ले आया बेड, जानिए पूरा मामला। कोल्हान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल आज दिन सुर्खियों में बना रहता है आज फिर एक बार अस्पताल से ऐसा मामला प्रकाश में आया है जो अस्पताल प्रबंधन पर कई सवाल खड़े करता है। मामला यह है कि आज संजय वर्मा नामक व्यक्ति की बेटी के इलाज के लिए जब एमजीएम के इमरजेंसी वार्ड में बेड नहीं मिला तो उसने घर से खुद का ही बैठ ले आया। संजय वर्मा ने अपने घर से खंटिया लेकर एमजीएम में लगा दिया जिसके बाद घर से लाए गए खंटिया पर ही बेटी का इलाज किया गया साथ ही 2 और लोगों ने उसी खंटिया पर बैठ कर अपना इलाज करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *