जगन्नाथ चटर्जी, चांडिल
चांडिल। पशुपालन व मत्स्यपालन विभाग के केंद्रीय सचिव जतिंद्र नाथ स्वेन शनिवार को चांडिल डैम पहुंचे। उनके साथ कृषि,पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबू बकर सिद्धिकी, ज्वाइंट सेक्रेटरी मनोज कुमार, झारखंड के मत्स्य विभाग के डायरेक्टर डॉ एचएन द्विवेदी, एसडीओ रंजीत लोहारा, बीडीओ मनीष कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार भी शामिल थे। केंद्रीय सचिव जतिंद्र नाथ ने चांडिल डैम के केज कल्चर से हो रही मछली पालन को देखा तथा डैम में हो रहे विभिन्न प्रजातियों की मछली पालन की जानकारी ली।उन्होंने चांडिल डैम में स्थापित फीड मिल का भी निरीक्षण किया। केंद्रीय सचिव ने चांडिल बांध विस्थापित मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारी समिति से मछली पालन तथा उनसे होने वाले आय की भी जानकारी ली। समिति के सदस्यों ने सचिव से चांडिल डैम में मछली के स्टॉक बढ़ाने की मांग की उन्होंने सचिव को बताया की मछली पालन से तीन से चार हजार परिवारों को रोजगार मिलता है। इसके पहले महिलाओं ने आदिवासी पारंपरिक रीति रिवाज से केंद्रीय सचिव का स्वागत किया।