नवालिग से दुष्कर्म। तीन महिला गिरफ्तार

Spread the love

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में 12 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है, जिनकी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस के अनुसार, हिरासत में ली गई तीनों महिलाएं पीड़ित बच्ची के परिवार से परिचित थी। आरोप है कि तीनों महिलाएं बच्ची को बहला-फुसलाकर एक किराए के मकान में ले गईं, जहां पहले से मौजूद एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने तीनों पर मामले को दबाने का भी आरोप लगाया है।

जब बच्ची की हालत बिगड़ने लगी, तो आरोपी महिलाओं ने उसे कुछ दवाइयां देकर चुप कराने का प्रयास किया। हालांकि, बच्ची की स्थिति बिगड़ने पर सभी मौके से फरार हो गईं। जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर एसडीपीओ खुद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल वाले कमरे और घर के मुख्य गेट को सील कर दिया है, ताकि साक्ष्य सुरक्षित रहे। साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया है, ताकि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके।

नगर डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि पूछताछ के लिए तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। गहन पूछताछ जारी है। जल्द ही मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। घटनास्थल को प्रिजर्व कर लिया गया है। पुलिस हर पहलू पर बारीकी से काम कर रही है। इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *