गोलमुरी गोलीकांड का खुलासा: कन्हैया यादव हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई गोलीकांड की घटना को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
पुलिस के अनुसार 11 फरवरी 2026 को करीब 11 बजकर 25 मिनट पर टिनप्लेट मैदान में कन्हैया यादव को गोली मारी गई थी। गंभीर रूप से घायल कन्हैया यादव को इलाज के लिए टीएमएच भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में इस कांड में शामिल कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुमित कुमार सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमरीका सिंह और रज़ा आलम शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से दो देसी कट्टा, सात जिंदा कारतूस और तीन पिस्टल के कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है और इस मामले में अन्य संलिप्त अपराधियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक कन्हैया यादव के पुत्र और सुमित कुमार सिंह का विवाद पूर्व से चल रहा था और इसको लेकर पूर्व में मारपीट भी हुई थी और इसके मामले भी दर्ज थे, इसी करान से अपराधियों ने हत्या कांड को अंजाम दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *