
विद्यार्थियों के द्वारा विधिवत्त रूप से माता-पिता का पूजन किया गया। जिससे अभिभावक एवं बच्चों के बीच भावुक कर देने वाले क्षण देखने को मिले।इस अवसर पर स्कूल को-ऑर्डिनेटर श्रीमती स्वाति झा ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा माता-पिता और सन्तान दोनों एक एक-दूसरे के पूरक एवं एक-दूसरे बिना अपूर्ण हैं। माता – पिता वह स्तम्भ है, जिनके नि:स्वार्थ प्रेम, त्याग, और संघर्ष हमारे जीवन की मजबूत नींव बनाते हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के एडमिन श्री के.सी.भारती, कल्चरल हेड चुनकी कुमारी, एग्जामिनर हेड विश्वास त्रिपाठी, श्रीमती वी.निर्मला, श्री अनील कुमार एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल थें ।
