हारूडीह विजय तिर्की हत्याकांड में बड़ी सफलता: SIT की कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हारूडीह गांव में 24 दिसंबर 2025 को हुए विजय तिर्की हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था.

मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर चांडिल थाना कांड संख्या-199/25, दिनांक 25 दिसंबर 2025 को भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. घटना के बाद से पुलिस लगातार तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर रही थी. जांच के क्रम में पुलिस ने शाहिद खान उर्फ शहजादा, विवेक कुमार मन्ना उर्फ विक्की, राहुल राय तथा मनीष कुमार ठाकुर को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था.

*छापेमारी दल में शामिल पदाधिकारी

थाना प्रभारी चांडिल डिलशन बिरुआ, थाना प्रभारी चौका, सोनू कुमार, थाना प्रभारी नीमडीह संतन तिवारी, कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार, एएसआई रंजन कुमार सिंह, कमल यादव, एसआई अमित कुमार, एएसआई विजयजीत कापड़ी तथा चांडिल थाना के सशस्त्र बल के जवान इस कार्रवाई में शामिल थे. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *