
चांडिल के गांगुडीह पुनर्वास स्थल पर बाबा तिलका मांझी कल्याण समिति चांडिल गांगुडीह द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर संथाल विद्रोह के महानायक बाबा तिलका मांझी का 276वां जयंती मनाई गई। बाबा तिलका मांझी के मूर्ती पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। जयंती के अवसर पर एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर श्यामल मार्डी, धनीराम सोरेन, रविनाथ हांसदा, सोनु बेसरा सहित कमिटी के कई लोग उपस्थित थे।
