
आदित्यपुर 1 रिवर व्यू कॉलोनी स्थित श्री श्री शिव संकट मोचन हनुमान मंदिर के प्रांगण में चल रहे श्री श्री रुद्र प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे दिन शुक्रवार को वेदी पूजन, स्पनम् , 108 कलशों के जल एवं औषधि से विविध स्नान, प्राण प्रतिष्ठा स्थापना, रुद्राभिषेक एवं हवन किया गया।
बनारस एवं बक्सर के पंडित ध्रुव उपाध्याय, धर्मेन्द्र पांडेय, हरेराम दुबे, राजेश उपाध्याय, उपेन्द्र पांडे, अंकित उपाध्याय, पंडित सतीश, एवं लोकेश पांडेय जी द्वारा अनुष्ठान को भव्यता से सम्पन्न कराया जा रहा है।
मुख्य यजमान राकेश रंजन, विनोती महतो, बबलू कुमार, देवेश कुमार एवं हेमंत कुमार जी ने आज के अनुष्ठान उपरांत हवन यज्ञ में आहुतियां प्रदान की ।
आयोजन को सफल बनाने में नगीना सिंह, मीडिया प्रभारी नीरज मिश्रा, बिजेंदर उपाध्याय, रामबिनोद गुप्ता, महावीर विद्यार्थी, सतीश राय, मनोरमा देवी, पिंकी देवी, हिना पारिख, प्रदीप कुमार झा, नवीन के साथ साथ सभी बस्ती वासी लगे हुए हैं।

