
बिहार के वैशाली पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात प्रिंस का एनकाउंटर में ढ़ेर कर दिया है। इस एनकाउंटर में प्रिंस की जहां मौत हो गयी है, वही इसके एक साथी को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ये कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी स्थित हनुमान नगर में हुई है। कुख्यात प्रिंस को बिहार के सबसे बड़े सोना लूट गिरोह के सरगना सुबोध सिंह के सबसे करीबी के रूप में होती है। इसके खिलाफ लगभग 40 से ज्यादा लूट, हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज थे। पुलिस की इस कार्रवाई के संबंध में एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुख्यात प्रिंस हनुमान नगर स्थित एक घर में छिप कर रह रहा है। सूचना पर एसटीएफ और वैशाली पुलिस की टीम ने छापेमारी की, छापेमारी के क्रम में आरोपित द्वारा फायरिंग की गयी, आत्म रक्षार्थ फायरिंग में एक आरोपित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिये सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान प्रिंस उर्फ अभिजीत कुमार के रूप में हुई है, जो वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के हुसैना का रहने वाला है।
एसपी ने बताया कि आरोपित के साथ उसके एक और साथी को गिरफ्तार किया गया है. इसके पास से एक हथियार भी बरामद किया गया है। एफएसएल की टीम भी मौके पर मौजूद है घटनास्थल को सुरक्षित रखा गया है।दरअसल वैशाली पुलिस को प्रिंस की तलाश कई संगीन मामले में थी जिसमें वह वर्षो से फरार चल रहा था।बता दे कि प्रिंस उर्फ अभिजीत कुमार सोना लूटकांड गिरोग के सरगना सुबोध सिंह का राइट हैंड और गिरोह का शार्प शूटर है।प्रिंस 2018 में हाजीपुर कोर्ट में एक पुलिसकर्मी की हत्या कर फरार हो गया था जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार किया था और वह बेउर जेल में बंद था लेकिन 2 सितंबर को ईलाज के बहाने वह पीएमसीएच आया जहाँ से फ़िल्मी स्टाइल में उसने 8 पुलिसकर्मियों को मटन पार्टी दी और सभी पुलिसकर्मियों को एक कमरे में बंद कर फरार हो गया था तब से वह पुलिस की पकड़ से बाहर है।बता दे कि सुबोध सिंह और प्रिंस गिरोह ने 2017 में आसनसोल से 56 किलो सोना,2019 में हाजीपुर से 55 किलो सोना,2022 में राजस्थान के उदयपुर से 24 किलो सोना,2022 में ही मध्य प्रदेश के कटनी से 16 किलो सोना और 2023 में देहरादून से 18 किलो सोने की लूट की है।इसके अलावे भी प्रिंस के ऊपर लूट,हत्या और आर्म्स एक्ट के 28 मामले दर्ज है।
