जमशेदपुर साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर होटल के पास गुरुवार तड़के एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर शराब दुकान में जा घुसी। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार सवार चार लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए टाटा मेमोरियल अस्पताल (टीएमएच) भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को भी जब्त कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार सुबह करीब चार बजे की है। कार से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि कार सवार लोग नशे की हालत में थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *