सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के एग्रीको निवासी चैतन मुखी के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया.

घटना के वक्त घर पर चैतन की मां अकेली थी. तभी मारपीट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. चैतन मुखी ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने बताया है कि घर पर उनकी वृद्ध मां अकेली थी. तभी भालुबासा हरिजन बस्ती के समीप का रहने वाला युवक ने घर में घुसकर पहले मां को पीटा, फिर लॉकर में रखे 4500 रुपये, बर्तन और अन्य घर मरम्मती का सामान लेकर फरार हो गया है.घटना गुरुवार सुबह के करीब 9.40 बजे की है, जब वृद्ध महिला घर पर अकेली थी. आरोपी की पहचना टेरु मुखी (26) के रुप में हुई है, उसी ने घटना को अंजाम दिया. इस मामले में सीतारामडेरा निवासी चैतन मुखी ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है और पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *