झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान, जस्टिस आनंदा सेन, जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तवने बोकारो में नवनिर्मित श्रम न्यायालय का उद्घाटन किया

Spread the love

इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा, उपायुक्त बोकारो अजय नाथ झा तथा पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह मौजूद रहे।
बोकारो के न्याय सदन में रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य न्यायाधीश समेत दोनों हाई कोर्ट के जज ने रक्तदान करने का भी काम किया। इस कार्यक्रम के बाद बोकारो बार एसोसिएशन के द्वारा स्थापित किए गए ई लाइब्रेरी का भी उन्होंने उद्घाटन करने के बाद बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी और सदस्यों को संबोधित भी किया।
मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने कहा कि पेपर का संबंध पर्यावरण और पेड़ से है ऐसे में हमने पर्यावरण को संरक्षित करने को लेकर एक आदेश जारी किया है जिसमें अब पेपर के दोनों तरफ टाइप किया जाएगा इसका उद्देश्य पेपर के बचत के साथ पेड़ और पर्यावरण का संरक्षण है क्योंकि हम लोगों की सभी लोगों की जवाब देहि पर्यावरण को बचाना है। हमारा संदेश है कि हम पेड़ को बचाएं और इस धरती को बचाएं। उन्होंने कहा कि जुडिशरी में केस को डिस्पोजल करना एक पाठ है और दूसरा पाठ न्याय करना है। दोनों का अर्थ बिल्कुल अलग है।
-तरलोक सिंह चौहान, चीफ जस्टिस झारखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *