राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिमी के कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता रांची से

Spread the love

जमशेदपुर जाने के क्रम में आज बुंडू में पत्रकारों से मुखातिब हुए और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के शांत, सद्भाव और प्रेमपूर्ण राज्य को भाजपा हिंदू मुस्लिम दंगा कराकर अशांत करना चाहती है। भाजपा मुद्दाविहीन राजनीति करती है। भाजपा के पास मुख्यमंत्री का भी कोई चेहरा नहीं है। किसे मुख्यमंत्री बनाया जायेगा यह तय नहीं है। कल तक मधु कोड़ा भ्रष्टाचारी थे लेकिन भाजपा में जाने के बाद सदाचारी बन गए। उन्हें सीएम बनाया जायेगा या तीन बार के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा बनेंगे या पूर्व सीएम चंपई सोरेन या फिर कुतुबमीनार से कूदने वाले बाबूलाल मरांडी सीएम होंगे? भाजपा दंगा फसाद कर जबरन सत्ता हथियाना चाहती है। विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं है। हेमंत सरकार के विकास कार्यों से भाजपा डरी सहमी और घबराई हुई है।बन्ना गुप्ता ने असम के मुख्यमंत्री को चाइना मुख्यमंत्री कहा और बताया कि देखिए असम के मुख्यमंत्री झारखंड आए हैं वे झारखंड की भौगोलिक स्थिति, राजनीतिक स्थितियों को और झारखंड की जनता की भावनाओं से अनजान हैं। उन्होंने असम के सीएम की तुलना चाइना पेन से की और कहा कि चाइना पेन लिखो और फेको वाला होता है ठीक वैसा ही सीएम हिमंत विस्वा सरमा हैं। झारखंड के जंगल पहाड़ से अवगत नहीं हैं। सांप का मंत्र जानते नहीं हैं और बिच्छू के बिल में हाथ डाल दिए हैं। अब इनको बिच्छू डंक मार रहा है।बन्ना गुप्ता ने पूर्व मंत्री सह जदयू प्रत्याशी सरयू राय के पूर्व के राजनीतिक कृत्यों का भी पर्दाफाश किया। उन्होंने कहा कि किस तरह सरयू राय के मन में भाजपा के प्रति इतना वैमनस्य था कि लोकसभा चुनाव में धनबाद जाकर भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो की बखिया उधेड़ी। उन्हें चुनौतीऔर।चेतावनी।दोनों दी। फिर भी मन नहीं भरा तो चतरा जाकर सीधे साधे नेता कालीचरण के हराने के लिए एड़ी।चोटी एक कर दिया। भाजपा के कार्यकाल में जब रघुवर दास मुख्यमंत्री थे तब पांच साल कैबिनेट मंत्री का आनंद लिया। फिर निर्दलीय बन गए और 5 वर्षों तक भाजपा को गाली देते रहे। जिस थाली में खाए उसे ही छेद करने में पूरे पांच साल लग गए। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दुश्मन की तरह व्यवहार करने लगे और कई कार्यकर्त्ताओं के बच्चों को केस मुकदमा कर डराया धमकाया। सरयू राय भाजपा के लिए चुनौती हैं ऐसे प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के लिए चुनौती नहीं बन सकते। एनडीए गठबंधन भाजपा की परंपरागत सीट पर सरयू राय को बेमन से टिकट दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं में इसे लेकर आक्रोश है। बन्ना गुप्ता ने आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं को खुला आमंत्रण देते हुए कहा कि वैसे कार्यकर्ताओं का इंडिया गठबंधन में स्वागत है उनके मान सम्मान की रक्षा की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *